Agra News: In Bhagwat Katha going on in Blakeshwar Mahadev Temple, the lesson of continuous work was given…#agranews
आगरालीक्स…संसार में प्रेम तो सिर्फ ठाकुर जी से ही होता है, बाकी लोगों से तो आकर्षण..बल्केश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में संत अरविंद महाराज करा रहे कथा श्रवण
संत अरविंद जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने जीवन में सदैव धर्म का मार्ग बताते हुए समाज को निरंतर कर्म करने की सीख दी और जनकल्याण कर लोगों का उद्धार किया। अगर व्यक्ति सदैव उनके बताए मार्ग पर चलेगा तो जीवन में दुख कोसों दूर भाग जाएगा।
बल्केश्वर महादेव मंदिर परिसर मे हो रही श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ भगवान में चौथे दिन संत अरविंद महाराज ने प्रेम और आकषर्ण को विस्तारित करते हुए कहा कि- ज्ञानयोगी भरत जी का हिरण में आकर्षण होने के कारण भक्ति मार्ग पर चलते हुए भी हिरण योनि में जाना पड़ा, मनुष्य इस सांसारिक मोह में फँस कर अपने जीवन को व्यर्थ गंवा देता है। मनुष्य अपने मन के कुविचारों को निकाल कर परमेश्वर का ध्यान लगाता है तो वह मोक्ष की प्राप्ति करता है।
भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कथा पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया। इस मौके पर रमेश चंद्र अग्रवाल,मुन्नी देवी, राधा चरण सिंहल, रामा देवी, सुरेश चंद्र अग्रवाल, सुनीता, मुकेश कुमार अग्रवाल, विनीता, विष्णु कुमार बंसल, रचना, सुशील कुमार बंसल, रंजना, विवेक जिंदल, ख़ुशबू वरुण सिंहल, रचना ने पूजन किया।