आगरालीक्स…व्यस्त जीवन में तनाव को दूर भगाना है तो कविताएं सुनिए. आगरा में काव्य गोष्ठी में बही काव्य रसधारा…
सृजन दीप्ति संस्था द्वारा होटल भावना क्लार्क्स में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समजसेवी एवं उद्यमी पूरन डावर ने कहा कि कविता हमारी बौद्धिक संपदा है। कविता हमारी भाषा के साथ हमारे व्यक्तित्व को भी समृद्ध करती है। सृजन दीप्ति समिति के अध्यक्ष डॉ रणवीर त्यागी ने कहा कि हमारे व्यस्त जीवन में तनाव को दूर भगाने एवं तरोताजा रहने के लिए कविता की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

काव्य गोष्ठी में रमेश मुस्कान, डॉ रुचि चतुर्वेदी, डॉ निशिराज जैन, राकेश निर्मल, पदम गौतम, मोहित सक्सेना, कांची सिंघल और एवं हिरेंद्र नरवार ने काव्य पाठ किया। हास्य कवि एवं काव्य गोष्ठी के संयोजक एवं संचालक डॉ अनुज त्यागी ने काव्य पाठ के साथ सभी प्रतिभागी कवियों का धन्यवाद दिया। काव्य गोष्ठी में विभिन्न कवियों के काव्य पाठ के अलावा कविता एवं कवि सम्मेलन की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। जिसमें लगभग 12 कवियों एवं सृजन दीप्ति समिति के पदाधिकारी एवं शहर के प्रबुद्ध काव्य प्रेमियों ने भाग लिया। आगरा शहर के काव्य प्रेमियों में मुख्य रूप से राजीव दीक्षित, राहुल पालीवाल, करतार सिंह यादव, सुरेन्द्र बंसल ने कविताओं का आनंद लिया।