Thursday , 22 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra news: In many wards of Agra, the sharp attitude of rebel candidates is giving tension to BJP, the war in Bagh Farzana area is exciting
टॉप न्यूज़देश दुनियापॉलिटिक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Agra news: In many wards of Agra, the sharp attitude of rebel candidates is giving tension to BJP, the war in Bagh Farzana area is exciting

195

आगरालीक्स… आगरा में कई वार्डों में भाजपा को टेंशन दे रहे हैं बागी प्रत्याशी। प्रदेश नेतृत्व के मनाने के प्रयास पर भी तेवर नहीं हो रहे ढीले। वार्ड 95 में सबसे ज्यादा मारामारी…

ट्रिपल इंजन की सरकार में ब्रेक लगा रहे बागी

भाजपा इस बार ट्रिपल इंजन सरकार के नारे के साथ मैदान में उतरी हुई है लेकिन भाजपा को आगरा में कई वार्डों में अपने ही बागियों से खतरा पैदा हो रहा है। भाजपा प्रत्याशियों के पसीने छूटे हुए हैं वह रात-दिन संपर्क में जुटे हुए हैं।

भाजपा के मंत्रियों का बागियों से फोन पर संपर्क

भाजपा संगठन व प्रत्याशियों की गुहार पर   प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित सरकार के मंत्रियों ने बागियों से संपर्क साधा।

संगठन या सरकार में समायोजन का वादा

बागी उम्मीदवारों को भविष्य में सरकार या संगठन में समायोजन का वादा करते हुए मैदान छोड़ने का आग्रह किया। बागियों से संपर्क कर उनकी फोन पर चौधरी और धर्मपाल सिंह से बात कराई लेकिन उनके तेवर अभी ढीले पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं।

अभेद्य़ दुर्ग में सेंध लगने का खतरा

आगरा के सर्वाधिक पॉश और बुद्धिजीवियों और शिक्षितों के वार्ड 95 (बाग फरजाना क्षेत्र) पर सबकी निगाह लगी हुई है। भाजपा ने यहां शरद चौहान को प्रत्याशी बनाया हुआ है, जो अपने पुराने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की छवि के साथ क्षेत्र में विकास के वादे के साथ रात-दिन एक किए हुए हैं।

निर्दलीय ही ताल ठोके हुए हैं बागी संजय राय

भाजपा को यहां विरोधी दलों के प्रत्याशियों की अपेक्षा अपने ही दल के पार्षद रहे बागी संजय राय से खतरा है, जो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा के लिए चुनौती बनकर उभरे हैं।

वार्ड 90 में संघ परिवार की सदस्य ने छुड़ाया पसीना

राममोहन नगर वार्ड 90 में भी भाजपा प्रत्याशी प्रवीना रजावत को भी बगावत का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र से प्रवीना के सामने संघ परिवार से जुड़ी मंजू वार्ष्णेय पसीना छुड़ाए हुए हैं।

यह हैं मैदान में तो भाजपाई क्या करें

कांग्रेस के रवि माथुर, सपा के राकेश जैन, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर भाजपा में आए मुरालीलाल गोयल पार्षदी का भाजपा का टिकट लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। इससे इनके वार्डों के भाजपाई आधे-अधूरे मन से जुटे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police apprehend brother who shot his sister with the intent to kill her…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बहन को जान से मारने की नीयत में गोली मारने...

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Havan’ performed in Agra for the good health of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया...

टॉप न्यूज़

Agra News: Flight timings for Mumbai and Bengaluru from Agra are changing, effective October 25…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अक्टूबर से बदल रहा मुंबई और बेंगुलरु की फ्लाइट...

पॉलिटिक्स

MLC Elections 2026 Agra: BJP leaders appeal for the victory of their candidates

आगरालीक्स...आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा की बैठक. खंड शिक्षक प्रत्याशी...

error: Content is protected !!