नईदिल्लीलीक्स…देश के शीर्ष पहलवानों का धरना-प्रदर्शन ने जोर पकड़ा। सात खिलाड़ियों ने की ब्रजभूषण की शिकायत। दो एफआईआर दर्ज। प्रियंका गांधी भी पहुंची जंतर-मंतर।
पहलवानों की ब्रजभूषण की गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की मांग है कि कुश्ती महासंघ के प्रमुख ब्रज भूषण सिंह को हटाया जाए और उन्हें गिरफ़्तार किया जाए।
सात में से दो खिलाड़ियों की रिपोर्ट दर्ज
सात खिलाड़ियों ने ब्रजभूषणसिंह के खिलाफ शिकायत की है। दिल्ली पुलिस ने ब्रज भूषण सिंह के खिलाफ़ दो एफआईआर दर्ज की है, जिसमें एक में पॉस्को एक्ट भी लगाया है।
अपराधी होकर इस्तीफा नहीः ब्रजभूषण सिंह
ब्रज भूषण सिंह ने आज शनिवार को कहा कि वो निर्दोष हैं, अपराधी होकर वह इस्तीफ़ा नहीं देंगे। हर तरह की जांच में कोपरेट करेंगे।
प्रियंका ने भी जंतर-मंतर पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी भी आज धरना प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पहुंची और पहलावों का समर्थन किया। उन्होंने वहां एफआईआर का मुद्दा भी उठाया और कहा कि जब दो एफआईआर दर्ज हैं तो उसकी किसी को भी कॉपी क्यों नहीं दी गई है।