आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के 12 भवनों का हुआ लोकार्पण…
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि समारोह में मेधावी छात्र और छात्रों को पदक, डिग्री और उपाधी प्रदान की गईं। कुलाधिपति महोदया के हाथों 12 भवन, प्रयोगशाला समेत अन्य का लोकार्पण किया. दीक्षांत समारोह में 2023-24 सत्र के 60212 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई, जिनमें 50 पीएच.डी., 46538 स्नातक और 2755 परास्नातक, 9993 प्रोफेशनल पाठ्यक्रम और 876 उपाधियां आवासीय संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को दी गईं।
इनका हुआ लोकार्पण
मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस परिसर, छलेसर ।
स्पोर्ट्स एरीना, स्वामी विवेकानन्द परिसर ।
एस.आर. रंगनाथन केंद्रीय पुस्तकालय, पालीवाल पार्क परिसर ।
समर्थ पोर्टल ।
जनगणना शोध एवं अनुसंधान विश्लेषण केंद्र, जनगणना मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से, पालीवाल पार्क परिसर ।
मूक कोर्ट विधिक शिक्षा केंद्र, पालीवाल पार्क परिसर ।
कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी अभिलेख धरोहर संग्रहालय, पालीवाल पार्क परिसर ।
सांस्कृतिक धरोहर एवं संग्रहालय, इतिहास विभाग संस्कृति भवन परिसर ।
प्रधानमंत्री कौशल विकास कंप्यूटर लैब, स्वामी विवेकानंद परिसर ।
महिला अध्ययन केंद्र, गृह विज्ञान संस्थान परिसर ।
ब्यूटी लैब, महिला अध्यन केंद्र ।
प्रकाशीय उपकरण प्रयोगशाला, दाऊदयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान, स्वामी विवेकानंद परिसर।