Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Income tax Survey on Jewellers for 56 Hours , Rs 15 Crore additional business disclose#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Income tax Survey on Jewellers for 56 Hours , Rs 15 Crore additional business disclose#Agra

407

आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में आयकर विभाग के 56 घंटे चले सर्वे में एपी ज्वेलर्स ने 15 करोड़ रुपये पर कर न देना स्वीकार किया है। इससे विभाग करीब पांच करोड़ रुपये जमा कराएगा। ( Agra News: Income tax Survey on AP Jewellers for 56 Hours , Rs 15 Crore additional business disclose#Agra)


आगरा के एपी ज्वेलर्स के चौबेजी का फाटक, किनारी बाजार सैनिक प्रेस वाली गली के साथ ही नेहरू नगर स्थित पांच प्रतिष्ठानों पर एक साथ शुक्रवार दोपहर तीन बजे से जांच शुरू की थी। प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम अनुपम कांत गर्ग के निर्देशन में संयुक्त आयुक्त सिद्धांत गर्ग के ​नेत्रत्व में 56 घंटे तक जांच चली, टीम अपने साथ दस्तावेज ले गई थी। इन दस्तावेजों की जांच की गई।
15 करोड़ के कारोबार पर जमा नहीं किया टैक्स
टीम ने एपी ज्वेलर्स पर की गई जांच के दौरान बड़ी संख्या में लेनदेन के दस्तावेज जुटाए थे, इन दस्ता, वेजों की संयुक्त आयुक्त और उपायुक्त स्तर के अधिकारियों ने जांच की। जांच में आयकर ंच कजमा करने में कमी मिलने सम्मन भेजकर ज्वेलर से पूछताछ की गई। इसमें 15 करोड़ के कारोबार पर कर जमा नहीं करने की बात सामने आई है। 15 करोड़ के अतिरिक्त कारोबार पर 30 प्रतिशत कर और जुर्माना राशि सहित पांच करोड़ से अधिक का टैक्स जमा करना होगा।।


जांच के विरोध में बाजार रखा था बंद, कई और इकाईयों पर नजर
आयकर विभाग की जांच के दौरान सराफा बाजार भी बंद रहा था, व्यापारियों ने कार्रवाई पर सवाल उठाए थे लेकिन आयकर विभाग की टीम अपनी जांच करती थी। इस जांच से आयकर विभाग को मिली सफलता के बाद कई और इकाईयों पर भी नजर है। ​जिन इकाईयों द्वारा जमीन खरीद में निवेश किया जा रहा है उन पर टीम नजर रखे हुए है। रजिस्ट्री कार्यालय से भी बैनामों की जानकारी ली जा रही है

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Janmashtami Special by Ajanta Sweets, Agra

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

बिगलीक्स

Agra Health News: First Swine Fluy case of Agra, 64 year old diabetic woman patient test swine Flu positive

आगरालीक्स आगरा में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की मरीज बुजुर्ग महिला...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स..Agra News आगरा में आज भी तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 3rd September 2026

आगरालीक्स आगरा का 3 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी में आउटसोर्स...

error: Content is protected !!