आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में बुलट और अपाचे सवार बदमाशों ने कारोबारी से की लूट, चांदी के स्क्रैप के साथ स्कूटी भी लूट कर ले गए, पुलिस जांच में जुटी हुई है। ( Agra News: Silver scrap & Scooty looted from businessman in Agra#Agra )
आगरा के बेगम ढयोड़ी छत्ता के रहने वाले मोहसिन चौबेजी का फाटक के चांदी कारोबारियों से स्क्रैप खरीदते हैं। इस स्क्रैप को शाहदरा के रहने वाले राजू प्रतापति से गलाई कारखाने में गलाई करवाने के लिए लाते हैं इसके बाद स्क्रैप से चांदी, एल्यूमीनियम, तांबा और कांच अलग किया जाता है। उन्होंने बुधवार को 50 किलो माल गलाने के लिए दिया था, गुरुवार को वे अपनी स्कूटी से गले अपने कारीगर फरहान के साथ दो बोरियों में माल लेकर घर लौट रहे थे।
नुनिहाई रोड पर बदमाशों ने की लूट
नुनिहाई रोड पर पीछे से आए बुलट और अपाचे सवार पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर गाली गलौज करने लगे और तीन बदमाशों ने पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया और एक बदमाश ने उनकी स्कूटी ले ली और दो बोरों में भरे माल सहित स्कूटी को लेकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद मोहसिन और फरहान थाना एत्माउददौला पहुंचे, माल करीब चार से पांच लाख का बताया है। पुलिस टीमों बदमाशों की धरपकड़ में लगी हुई हैं।