आगरालीक्स…आगरा में पुलिस पेंशनर्स को सुविधाओं, योजनाओं की दी गई जानकारी. पुलिस पेंशनर्स ने भी बताईं अपनी समस्याएं
अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा, श्री राम बदन सिंह द्वारा पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान, कमिश्नरेट आगरा के साथ पुलिस लाइंस में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पुलिस पेंशनर्स को उनके हित और सुविधाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं और सरकारी पहलों की जानकारी प्रदान करना था।
गोष्ठी के दौरान पुलिस पेंशनर्स द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए एवं अपनी समस्याओं को अपर पुलिस आयुक्त के समक्ष रखा गया।
अपर पुलिस आयुक्त द्वारा गोष्ठी में उपस्थित समस्त पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए साथ ही, पेंशनर्स को उनके स्वास्थ्य, वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभकारी कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।। इस अवसर पर पुलिस पेंशनर्स ने कार्यक्रम की सराहना की और इसे पुलिस पेंशनर्स के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।