आगरालीक्स…फंदे पर लटका मिला कक्षा 5 में पढ़ने वाला छात्र. देखते ही पिता की निकल गई चीख. फिरोजाबाद में सनसनीखेज घटना
आगरा मंडल के फिरोजाबाद में सनसनीखे घटना सामने आई है. यहां कक्षा 5 में पढ़ने वाले 12 साल के एक बच्चे का शव फंदे पर लटका मिला है. पिता ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड बताया जा रहा है.
घटना सोमवार शाम 6 बजे धर्मपुर की है. यहां नेकसेलाल रहते हैं. नेकसे राम खेतों पर काम करने के लिएगए थे और घर पर इनका 12 साल का बेटा भूरा अकेला था. जब पिता घर लौटे तो बेटे को पंखे से फंदे पर लटका देखा. यह देखते ही चीख निकल गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.