आगरालीक्स ….Agra News: आगरा इनर रिंग रोड पर कल से बढ़ जाएगा टोल टैक्स, फतेहाबाद रोड से एक्सप्रेस वे होकर लखनऊ जाने के लिए ज्यादा टोल देना होगा। ( Agra News: Inner Ring road toll tax hike Rs 50 to 35 from 5th May 2025#Agra )
आगरा विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेस वे को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से जोड़ते हुए शहर के बाहर होकर इनर रिंग रोड तैयार किया है। इसके पहले चरण में 12 कलोमीटर, दूसरे चरण में आठ किलोमीटर रोड का निर्माण हो चुका है अभी तीसरे चरण का निर्माण चल रहा है।
रहनकला पर लिया जाता है टोल
आगरा के फतेहाबाद रोड से इनर रिंग रोड होकर लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जाने के लिए रहनकला पर एडीए द्वारा टोल टैक्स लिया जाता है। यहां पर 2023 से टोल टैक्स लिया जा रहा है। सोमवार सुबह आठ बजे से टोल टैक्स की दरें पांच से 35 रुपये तक बढ़ जाएंगी।
टोल टैक्स की पुरानी और नई दरें
कार एक तरफ से 40 से बढ़ाकर 60 रुपये, दोनों तरफ से 45 से बढ़ाकर 70 रुपये
आटो एक तरफ से 15 से बढ़ाकर 22 रुपये, दोनों तरफ से 20 से बढ़ाकर 30 रुपये
हल्के लोडिंग वाहन एक तरफ से 60 से बढ़ाकर 90 रुपये, दोनों तरफ से 70 से बढ़ाकर 105 रुपये
ट्रक व भारी वाहन एक तरफ से 120 से बढ़ाकर 195 रुपये, दोनों तरफ से 135 से बढ़ाकर 220 रुपये