आगरालीक्स …Agra News:आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की सुपरस्पिशियलिटी विंग में एक साथ 20 गुर्दा रोगियों की डायलिसिस हो सकेगी। ( Agra News: Dialysis unit in SS Wing of SNMC, Agra#Agra )
आगरा में 200 करोड़ से बनी सुपरस्पेशियलिटी विंग में अलग से डायलिसिसि यूनिट तैयार की गई है। इस यूनिट में एक साथ में 20 गुर्दा रोगियों की डायलिसिस हो सकेगी, इसके लिए डायलिसिस मशीन आ चुकी हैं। इसके साथ ही आईसीयू में भी डायलिसिस की मरीजों को सुविधा मिलेगी।