आगरालीक्स…आगरा का दरोगा हुआ हनीट्रैप का शिकार. वीडियो कॉल में युवती हुई न्यूड और फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग. सस्पेंस से भरी वेबसीरीज जैसी बनाई कहानी…पढ़ें पूरी डिटेल्स
आगरा का एक दरोगा हनीट्रैप का शिकार हो गया. एक वीडियो कॉल में युवती न्यूड हुई और फिर इसके बाद दरोगा से शुरू हुई ब्लैकमेलिंग सस्पेंस से भरी वेबसीरीज जैसी हो गई. घबराए दरोगा की हालत इतनी खराब हो गई कि वह एक महीने में एक लाख रुपये तक गंवा बैठा. दो लाख रुपये की मांग के लिए शातिरों ने ऐसी साजिश रची कि दरेागा के होश उड़ गए. एंट में जब उसने अपर पुलिस आयुक्त से इस ब्लैकमेलिंग की शिकायत की जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज किया गया.
ये है पूरा मामला
पुलिस लाइन में दरोगा हैं. उन्होंने बताया कि एक महीने पहले वह पूजा करके उठे थे और अंडरवियर और बनियार में थे. तभी उनके मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आई. उन्हें लगा किसी परिचित का है तो उन्होंने फोन उठा लिया. वीडियो कॉल में एक युवती न्यूड हो गई और वह कुछ सेकेंड बाद ही कट गया. दरोगा के अनुसार दस मिनट बाद ही उनके मोबाइल पर एक कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को आईपीएस बताया. उसने बताया कि वह दिल्ली क्राइम ब्रांच से बोल रहा है और उसक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया जा रहा है. इसे डिलीट कराने के लिए 25 हजार रुपये मांगे. बुरी तरह से घबराए दरोगा ने खाते में रकम जमा करा दी. इसके बाद अलग—अलग नंबरों से कॉल आए और दरोगा से ब्लैकमेलिंग की गई. एक महीने में उनसे एक लाख रुपये वसूल लिए गए.

ब्लैकमेलिंग का आखिरी दांव—लड़की ने की खुदकुशी
दरोगा के अनुसार सोमवार शाम को उनके पास आईपीएस बनकर एक शातिर ने फोन किया. कॉल करने वाले ने कहा कि जिस युवतली का वीडियो कॉल की थी उसने बदनामी के चलते सुसाइड कर लिया है. दो अरेस्ट किए गए हैं आपकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की टीम भेजी जा रही हे. इस पर दरोगा के ओश उड़ गए. लेकिन कॉल करने वाले ने बताया कि तुम पुलिसकर्मी हो इसलिए तुम्हें बचाने के लिए दो लाख रुपये दें तो आपकी जान बच सकती हे. दरोगा ने इसकी शिकायत अपर पुलिस आयुक्त से की. पुलिस ने जब फोन करने वाले के पास फोन मिलाया और अपनी जानकारी दी तो आरोपी ने फोन काट दिया. थाना शाहगंज में मामला दर्ज किया गया है.