Thursday , 22 October 2026
Home आगरा Agra News: Instructions for inspection of booths and all arrangements for voting in Agra…#agrnews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Instructions for inspection of booths and all arrangements for voting in Agra…#agrnews

248

आगरालीक्स…आगरा में मतदान को लेकर हाईटेक होगी सुरक्षा व्यवस्था. निर्वाचन आयोग ने सभी बूथों का निरीक्षण करने और वहां पुख्ता व्यवस्था के दए निर्देश..

आज नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निगम हेतु नियुक्त प्रेक्षक राजेन्द्र सिंह, द्वितीय, विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, उ0प्र0 द्वारा एक आवश्यक बैठक नगर निगम के सदन कक्ष में तथा नगर पालिका व नगर पंचायत हेतु नियुक्त प्रेक्षक राजेश कुमार, चतुर्थ, सचिव, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण, मथुरा द्वारा सर्किट हाउस में बैठक आहूत की।

बैठक में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में नगर निगम निकाय हेतु बनाए गए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, आर.ओ./ए.आर.ओ. से प्रेक्षक महोदय द्वारा सभी बूथ की जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी एक बार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लें, बूथ पर यदि कोई अतिरिक्त सामान है तो उसको समय रहते हटाना सुनिश्चित करें, किसी भी बूथ की कोई खिड़की टूटी न रहे, बूथों की साफ-सफाई, शौचालयों की सफाई, मतदान के दिन बूथ पर भीड़ इकट्ठी न हो, उसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने, पोलिंग एजेंट की जानकारी तथा मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं, विद्युत, पानी, बैरीकेडिंग, रैम्प की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देकर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ए0 मनिकन्डन, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) यशवर्धन श्रीवास्तव, अपर नगरायुक्त विनोद गुप्ता सहित सभी अधिकारीगण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The first Veda Yatra for the 2151-kundiya Mahamrityunjaya Pitambara Mahayajna has begun…#agranews

आगरालीक्स...आगरा से 2151 कुंडीय महामृत्युंजय पीतांबरा महायज्ञ के लिए प्रथम वेद यात्रा...

आगरा

Agra News: Nagar Nigam team removed encroachment at Bhagwan Talkies Chauraha, Agra

आगरालीक्स…आगरा में भगवान टाकीज चौराहे पर पहुंची नगर निगम की टीम. सड़क...

आगरा

Gold and silver prices continue to fall ahead of the festive season

आगरालीक्स…त्योहार से पहले सोना और चांदी में गिरावट जारी. तीन दिन में...

आगरा

Taj Mahal on Sharad Purnima: Night viewing will be available for five days….#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा की रात में कीजिए ताजमहल का दीदार. पांच दिन होगा...

error: Content is protected !!