Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: International level buyer-seller conference held in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: International level buyer-seller conference held in Agra…#agranews

174

आगरालीक्स…आगरा का आलू विदेशों में धूम मचाने लगा है. आलू और तमाम तरह की फसलों की डिमांड होने से निर्यात बढ़ा. आगरा में हुआ इंटरनेशनल लेवल का क्रेता-विक्रेता सममेलन.

अन्तर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन जनपद आगरा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार में मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि योगी सरकार के प्रयासों से कृषि क्षेत्र में अब यूपी का विदेशों में भी नाम हो रहा है। गल्फ कंट्रीज़ में आलू और तमाम तरह की फसलों की डिमांड होने से निर्यात बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के जरिए ज्यादा से ज्यादा विदेशों में व्यापार पर जोर दिया जाय । उन्होंने कहा कि प्रदेश के आलू उत्पादकों को आलू उत्पादन, भंडारण एवं विपणन-निर्यात के लिए सरकार सहायता दे रही है।

श्री सिंह ने कहा कि उद्यान फसलों आलू, आम, केला, हरी मिर्च, सब्जी मटर, भिंडी, शहद के उत्पादन देश में अत्यधिक मात्रा में उत्तर प्रदेश में होता है। औद्यानिक फसल करने वाले किसानों को अब उनकी उपज का निर्यात देश के साथ, विदेशों में होने से आय में वृद्धि होगी। बागवानी विकास के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आलू की अच्छी प्रजातियों के लिए 02 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (हापुड़ और कुशीनगर) में बनाया जा रहा है। इस वर्ष आलू भंडारण के लिए सरकार ने शीतगृहों से भंडारण शुल्क नहीं बढ़ाए जाने को कहा था, जिस कारण शीतगृह एसोसिएशन के माध्यम से भाड़ा नहीं बढ़ाया गया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के जरिए तकनीक में आई खूबियों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने प्रजेंटेशन के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों और फसलों के उत्पादन की तकनीक में आए सुधार को बखूबी समझाया। श्री सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक की वजह से फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बल मिला है। उन्होंने इस क्षेत्र में किसानों और उत्पादनकर्ताओं के लिए लोन और सब्सिडी के बारे में भी बताया। कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा प्रदेश में बागवानी विकास पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि प्रदेश के आम, आंवला, अमरूद, आलू, शहद आदि में देश मे प्रथम स्थान है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 जारी की गई है, जिसके द्वारा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिए गए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में एक्स्पोर्ट पोटेन्शियल फ्रॅाम उत्तर प्रदेश, पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) टू स्केल मॉडर्न डिजिटल एक्सपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर इन द स्टेट, मार्केट इन्टरवेन्शन फॉर बेटर प्राइस विषयों पर तीन सेशन का आयोजन किया जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयीं। मीट में कृषक, कृषक उत्पादक संगठन (एफ0पी0ओ0)/आलू व्यापारी/शीतगृह स्वामी/आयातक व निर्यातक/क्रेता व विक्रेताओं द्वारा प्रमुख बागवानी फसलों-आम, गाजर, शहद, हरीमिर्च व अन्य फल एवं सब्जियों के विभिन्न औद्यानिक उत्पादों के स्टाल भी लगाये गयें।

कार्यक्रम में विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण योगेश कुमार तथा निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण आरके तोमर सहित लूलू ग्रुप के डायरेक्टर सलीम और अबु धाबी से आए विदेशी मेहमान और तमाम किसान भी शामिल हुए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!