आगरालीक्स…. आगरा के सेंट जोंस कॉलेज के प्रोफेसर फंस गए हैं, उन पर एक पब्लिकेशन हाउस ने अपनी पुस्तकों को प्रोफेसर के नाम से प्रकाशित कराने के आरोप लगाए हैं।

दिल्ली की सेलिना पब्लिकेशन द्वार मामला दर्ज कराया गया, इस मामले में जांच के लिए आगरा लोकल कमिश्नर भेजे गए। गुरुग्राम कोर्ट की तरफ से नियुक्त लोकल कमिश्नर ने स्थानीय पुलिस के साथ सेंट जोंस कॉलेज के प्रोफेसर के घर से कॉपीराइट से जुड़े रिकॉर्ड, फोन, लैपटॉप सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए।
सीआईएससीई की किताबों के पब्लिकेशन का मामला
पब्लिकेशन हाउस का आरोप है कि उन्होंने सीआईएससीई की किताबें पब्लिश की थी, ये किताबें प्रोफेसर के नाम से आगरा के पब्लिकेशन हाउस ने प्रकाशित कर दी, कॉपीराइट के उल्लंघन के साथ ही सेलिना पब्लिकेशन को आर्थिक हानि हुई है।