आगरालीक्स ….आगरा के व्यापारियों के अच्छी कमाई के लिए एक होटल के शेयरों में 1.68 करोड़ रुपये निवेश करा दिए, अब मूल रकम भी नहीं मिल रही है, व्यापारी परेशान.
एडीजी जोन और एसएसपी कार्यालय में की शिकायत।
आगरा के कमला नगर के रहने वाली भारती देवी, रिशिका वाधवानी, चंपा वाधवानी, महेंद्र कुमार और मनीष तोमर ने आरोप लगाया है कि उनके साथ डेवलपर्स फर्म के निदेशकों ने धोखाधड़ी की है। आरोप है कि निदेशकों ने साल 2014 में फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल के शेयरों में रुपये लगवाने के लिए कहा, बताया कि 12 प्रतिशत की दर से रकम में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों ने 1.68 करोड़ रुपये निवेश कर दिए।

रकम वापस नहीं मिली, दी जा रही धमकी
आरोप है कि 1.68 करोड़ रुपये लगाने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ, इसके डेवलपर्स से रकम वापस मांगी। उसने एक जमीन दिखाई कहा कि रकम की जगह प्लाट दे देगा लेकिन वह जगह सरकारी निकली। जमीन के कागजात भी फर्जी थे।
परिवार के मुखिया की हो गई मौत
डेवलपर्स के परिवार के मुखिया की 2020 में मौत हो गई। निवेशक उनके परिवार के लोगों से रकम वापस मांग रहे हैं, इस पर वे जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। एडीजी जोन ने प्रार्थना पत्र की जांच के आदेश दिए हैं।