आगरालीक्स …आगरा में डेंगू से पीड़ित दो और बच्चे मिले, 10 प्राइवेट हॉस्पिटल में सर्वे के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचारी रोग के निदेशक डॉ. एके सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में दस निजी अस्पतालों में सर्वे किया गया. जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति व जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने सिनर्जी प्लस हॉस्पिटल, रेनबो हॉस्पिटल, प्रभा हॉस्पिटल, केएन हॉस्पिटल रामबाग, शुभम हॉस्पिटल ट्रांस यमुना, नर्मदा हॉस्पिटल ट्रांस यमुना, आरएस हॉस्पिटल ट्रांस यमुना, अमरनाथ हॉस्पिटल ट्रांस यमुना का संयुक्त रूप से भ्रमण किया. सिनर्जी हॉस्पिटल में भी एक मरीज मिला, जो फिरोजाबाद का निवासी है. इस तरह से सैैंपल सर्वे में डेंगू की स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में हैैं. सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सभी निजी अस्पतालों व लैबों को आईएचआईपी पोर्टल पर डेंगू व संदिग्ध मरीज की सूचना देने के लिए कहा गया है. जिससे कि डेंगू की रोकथाम के लिए किए जाने वाले बचाव कार्य किए जा सकें.
डेंगू के दो नए मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग की टीम को दो और डेंगू के केस मिले हैं। इसमें से एक बच्चा आवास विकास सेक्टर पांच और दूसरा बच्चा पीपल मंडी निवासी है दोनों की हालत ठीक है। आगरा में डेंगू के 21 केस हो गए हैं।