आगरालीक्स …..आगरा में आयकर विभाग की रियल एस्टेट कंपनी आरआरआर इंफ्रा डवलपर पर 36 घंटे बाद भी जांच जारी, कैश में किए गए लेनदेन की जांच में जुटी टीमें।
आगरा के अहिंसा ग्रुप की रियल एस्टेट कंपनी आरआरआर इंफ्रा डवलपर पर मंगलवार दोपहर में एक साथ कई ठिकानों पर जांच शुरू की थी। टीम ने रियल एस्टेट कंपनी के हाथरस रोड स्थित कार्यालय, एत्मादपुर की रियल एस्टेट साइट, कुंडौल स्थित ग्रांड ग्रीन वैली प्रोजेक्ट सहित आधा दर्जन ठिकानों पर जांच की।
बड़ी मात्रा में नकद लेनदेन की जांच
आयकर विभाग की टीम रियल एस्टेट कंपनी द्वारा बड़ी मात्रा में किए जा रहे नकद लेनदेन की जांच कर रही है, आयकर विभाग की टीम को आशंका है कि नकद में लेनदेन को इनकम में नहीं दिखाया गया और इस पर टैक्स नहीं दिया गया। टीम रियल एस्टेट कंपनी के प्रोजेक्ट के प्रमोटर्स के साथ ही कर्मचारियों से भी पूछताछ में जुटी है। साथ ही दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं।