मथुरालीक्स दुखद सगाई में शामिल होने जा रहे युवकों की कार नहर में गिरी, दो लॉ स्टूडेंट सहित चार की मौत।
मथुरा के कस्बा महावन के मोहल्ला बलदेव गढ़ के रहने वाले 23 साल के राहुल, 23 साल के अमित और 21 साल के मोहित, तीनों चचेरे भाई हैं अपने एक अन्य दोस्त के साथ सगाई समारोह में शामिल होने के लिए फ्रान्क्स कार से बुधवार रात को निकले। ये कार से गोवर्धन होते हुए डीग क्षेत्र में सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब नौ बजे नगला देविया, थाना मर्गोर्रा राजस्थान सीमा के निकट मोड़ पर पानी की टंकी से टकराने के बाद कार गोवर्धन ड्रेन में गिर गई। ड्रेन में पानी अधिक होने के कारण चारों युवक कार से बाहर नहीं निकल पाए।
45 मिनट में कार से बाहर निकाले जा सके युवक
कार के ड्रेन में गिरने की जानाकरी होने पर स्थानीय लोग आ गए और अपने स्तर से रेस्क्यू आपरेशन चलाया, ग्रामीणों ने दो युवकों को कार का गेट खोल कर बाहर निकाल लिया लेकिन दो अन्य युवक कार के अंदर ही रह गए। करीब 45 मिनट तक रेस्क्यू के बाद चारों युवकों को बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।