आगरालीक्स…आगरा का मौसम—दिन में गर्मी, राहत को ठंड का अहसास. बादल छाएंगे लेकिन गर्मी बढ़ेगी. जानिए मौसम का अपडेट
आगरा में इस समय मौसम दो अलग—अलग रूप दिखा रहा है. दिन में निकल रही तेज धूप के कारण जहां लोगों को गर्मी महसूस हो रही है तो वहीं रात के समय ठंड का अहसास अभी भी बना हुआ है. दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है तो वहीं रात का तापमान अभी भी स्थिर बना हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादल तो छाएंगे लेकिन गर्मी बढ़ेगी. आने वाले सप्ताह में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.