आगरालीक्स…अब ताजमहल में विदेशी पर्यटक के साथ हुआ हादसा. मुख्य गुम्बद के पास सीढ़ियों से फिसला इटली का पर्यटक. चोट आई
[17:04, 30/09/2023] dev9827@gmail.com: [23:23, 30/09/2023] dev9827@gmail.com: Shramdaan on Suआगरा में शनिवार को ताजमहल पर विदेशी पर्यटक के साथ हादसा हो गया. इटली निवासी पर्यटक डेलिो गैरी ताजमहल का दीदार करने आए थे लेकिन मुख्य गुम्बद के पास सीढ़ियों से उतरते समय उनका पैर फिसल गया और लुढ़कते हुए नीचे आ गिरे. इससे वहां अफरातफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पर्यटन पुलिस ने घायल पर्यटक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया. पर्यटक के पैर व छाती में चोट आई है. गनीमत रही कि एक्सरे में उनकी स्थिति सामान्य है. उपचार के बाद डेनिलो आगरा से जयपुर के लिए रवाना हेा गए हैं.
[17:04, 30/09/2023] dev9827@gmail.com: [23:23, 30/09/2023] dev9827@gmail.com: Shramdaan on Suबता दें कि कुछ समय पहले फतेहपुर सीकरी में फ्रांसीसी पर्यटक तुर्की सुल्ताना बरामदे में लगी लकड़ी की रेलिंग सहित नौ फीट नीचे पत्थर के फर्श पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. घायल इस महिला पर्यटक कोक आगरा एंबुलेंस के जरिए अस्प्ताल ले जाया गया जहां उपचार के बाद उनकी मौत हो गई.