Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: There will be tight security arrangements on the Rambarat procession route. Ram Baraat will be taken out in three sectors…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: There will be tight security arrangements on the Rambarat procession route. Ram Baraat will be taken out in three sectors…#agranews

141

आगरालीक्स…रामबारात शोभायात्रा मार्ग पर होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था. तीन सेक्टरों में निकाली जाएगी रामबारात. एक दिन पहले सुरक्षा के होंगे ये काम

जिला मजिस्ट्रेट भानु चन्द्र गोस्वामी के आदेशानुसार गत् वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामबरात शोभायात्रा 10 अक्टूबर को स्व0 लाला चन्नौमल जी की बारहदरी (गली मनःकामेश्वर) से प्रारम्भ होकर रावतपाड़ा अग्रसेन मार्ग (जौहरी बाजार) सुभाष बाजार स्व0 कोकामल मार्ग, छत्ता बाजार, कचहरीघाट, बेलनगंज, धूलियागंज, घटिया छिलीईंट, फुलट्टी बाजार, सेब का बाजार, किनारी बाजार, कसेरठ बाजार होते हुए रावतपाड़ा पर समाप्त होकर पुनः जनकपुरी संजय प्लेस जायेगी।

उन्होंने बताया है कि श्री रामबरात शोभायात्रा के मार्ग को कानून व्यवस्था की दृष्टि से 03 जोनों में विभाजित किया गया है। इन जोनों में सम्बन्धित मजिस्ट्रेट एवं सम्बन्धित पुलिस अधिकारी 9 अक्टूबर से एक दिन पूर्व ही व्यवस्था सुनिश्चित कर लेंगे, जिससे शोभायात्रा उनके क्षेत्र में से शान्तिपूर्वक निकल सकें। कमजोर छज्जों एवं मकानों पर व्यक्तियों को न बैठने दिया जाय। बिजली के तार, टेलीफोन के तार, इंटरनेट की केबिल, डिस की केबिल, सफाई व्यवस्था जलापूर्ति एवं सड़क आदि की व्यवस्था नियुक्त मजिस्ट्रेट/पुलिस उपायुक्त (नगर) पूर्व से ही संयुक्त भ्रमण कर ठीक करायेंगे।

सम्बन्धित मजिस्ट्रेट/अधिकारी शोभायात्रा के एक दिन पूर्व अनिवार्य रूप से अपने ड्यूटी पॉइन्टस देखेंगे। समस्त व्यवस्थाओं का प्रभावी निरीक्षण कर यदि, किसी प्रकार की कमी है, तो सम्बन्धित विभाग को तत्काल निर्देशित कर उसे दूर कराएंगे। अपने जोन से सम्बन्धित मजिस्ट्रेट पूर्ण सतर्कता बरतते हुए शान्ति व्यवस्था बनाऐं रखेंगे तथा आकस्मिक किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में अधोहस्ताक्षरी एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर), आगरा से मार्गदर्शन प्राप्त कर समाधान कराएंगे, साथ ही शोभायात्रा को सकुशल निर्विघ्न बिना किसी रुकावट व गैप (अन्तराल) के अपने-अपने जोन से निकलवाएंगे। सभी मजिस्ट्रेटगण चिम्मन पूडी चौराहे पर दिनांक 10.10.2023 को अपरान्ह तक उपस्थित होगें।

जिला मजिस्ट्रेट ने शान्ति एवं कानून व्यवस्था हेतु जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रो0) शैरी को स्व० लाला चन्नौमल जी की बारहदरी (गली मनः कामेश्वर) रावतपाड़ा से बेलनगंज तक, अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) श्री अजय कुमार सिंह को बेलनगंज चौराहा से घटिया आजम खाँ तक तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0/रा0) श्री यशवर्धन श्रीवास्तव को घटिया आजम खाँ से स्व० लाला चन्नौमल जी की बारहदरी तक का जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त शोभायात्रा को 10 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कुल 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि श्री रामबरात शोभायात्रा की व्यवस्था हेतु सिविल डिफेंस कार्यालय कलक्ट्रेट में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मोबाइल नं0- 9453004085 उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा को अपने समस्त स्टाफ की ड्यूटी कन्ट्रोल रूम में लगाये जाने के निर्देश दिये हैं। कन्ट्रोल रूम दिनांक 10 अक्टूबर 2023 को अपरान्ह् 03 बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक कार्यरत रहेगा। कन्ट्रोल रूम में नगर निगम के सफाई कर्मियों की टीम व टोरन्ट पावर लि0 द्वारा विद्युत व्यवस्था की टीम व जलकल विभाग, टेलीफोन विभाग एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो किसी भी प्रकार की आपातकालीन व्यवस्था के निराकरण की व्यवस्था भी अपने साथ रखेंगे।

इसके अतिरिक्त उन्होंने जनकपुरी क्षेत्र के लिये दिनांक 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2023 तक 15 अधिकारियों/मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगायी है। उन्होंने बताया है कि उक्त मजिस्ट्रेटगण शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि श्रद्धालुओं की निकासी सुगमतापूर्वक निर्वाध गति से लगातार की जाय, जिससे किसी भी स्थान पर अनावश्यक श्रद्वालुओं की भीड़ जमा न हों सकें। श्री रामबरात शोभायात्रा में तैनात किये गये अधिकारी उनकी अनुमति के उपरान्त ही मुख्यालय छोड़ेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!