आगरालीक्स …Agra News: आगरा में ट्रेवल एजेंसी संचालक के घर में एक के बाद एक दो धमाके, सास बहू गंभीर घायल, लोहे का मेन गेट उखड़ गया, महिला पड़ोसी के घर में जाकर गिरी। ( Agra News: Travel agency owner mother & wife injured#Agra)
आगरा के शमसाबाद रोड स्थित प्रेम नगर मोहल्ला में 67 साल के भानु प्रताप सिंह का परिवार रहता है उनके बेटे राजेश तोमर की ट्रेवल एजेंसी है। सोमवार रात करीब आठ बजे घर में भानु प्रताप की पत्नी जानकी, बेटे की पत्नी साधना घर पर थी। नाती मनोज और नातिन दीक्षा किसी काम से बाहर गए हुए थे।
एक के बाद एक दो धमाके
भानु प्रताप की पत्नी जानकी बेसमेंट में थी, बेसमेंट में गैस सिलिंडर और चूल्हा रखा हुआ था संभवत वह गैस पर कुछ बनाने गईं थी, ऐसा माना जा रहा है और बहू साधना पहली मंजिल पर जाल पर बैठी हुईं। अचानक से एक के बाद एक दो धमाके हुए। घर का लोहे का गेट उखड़कर गली में गिरा, घर से धुआं निकलने लगा, तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए।
पड़ोसी की छत पर मिली
धमाका इतना तेज था कि कमरे का जाल टूट कर गिर गया, साधना घायल अवस्था में पड़ोसी की छत पर मिली, जानकी बेसमेंट में घायल मिली। मकान में दरार आ गई, तेज धमाके से लोगों के होश उड़ गए। अभी तक धमाके का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुआ है, पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि बेसमेंट में सिलिंडर और चूल्हा रखा हुआ था, चूल्हे का नॉव खुला रह गया, जानकी ने जैसे ही गैस जलाने के लिए लाइटर जलाया आग लग गई। अभी जांच की जा रही है।