Monday , 3 February 2025
Home आगरा Agra News: Jai Shri Ram, Jai Shri Ram echoed in Prelude Public School…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra News: Jai Shri Ram, Jai Shri Ram echoed in Prelude Public School…#agranews

आगरालीक्स…स्कूलों में भी गूंज रहे जय श्री राम, जय श्री राम. राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान बनकर बच्चों ने दी रामायण पर शानदार प्रस्तुति. तालियों से गूंजा पूरा हॉल

आगामी पौष शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत् 2080, सोमवार के शुभ दिन प्रभु श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह की श्रीराम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी पुनीत बेला पर प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल द्वारा श्रीराम से अपनी अनन्यता को प्रकट करने हेतु विद्यालय परिसर में सियाराम मंगलम् ‘ का आयोजन शनिवार को किया गया।

कक्षा 12 के छात्र अनिरुद्ध सिंह ने श्री राम के चरित्र के महत्व को बताते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पावन अवसर पर श्री राम यज्ञ, पूजन एवं आरती, रामनाम संकीर्तन एवं भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गायन एवं रामायण पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया।
विद्यालय को दीपों और रंगोली से सजाया गया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता व निदेशिका सुनीता गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में उतारने को प्रेरित किया ।उन्होंने भगवान श्री राम जन्मभूमि में प्राण-प्रतिष्ठा के आयोजन के लिए शुभकामनाएंँ व बधाई दी।

विद्यालय के प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने रामचरितमानस समझाते हुए जीवन कौशल की शिक्षा दी। अध्यापिका बबीता रानी ने रामायण से संबंधित जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव, प्रमुख समन्वयक संजय शर्मा,समस्त अध्यापक, छात्रगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेश कुमार एवं अरसला नदीम द्वारा किया गया।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 3 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Wedding processions taking place on the streets are causing many problems

आगरालीक्स…शादियों में सड़क पर निकलने वाली बारातें बन रही हैं परेशानियों की...

आगरा

Holi 2025: Holika kept at intersections in Agra. 40 day Holi festival started with Vasant Panchami…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चौराहों पर होलिका रखना शुरू हो गई हैं. वसंत पंचमी...

आगरा

Divine darshan took place in Khatu Shyam temple on Basant Panchami.

आगरालीक्स…आगरा में खाटू नरेश बिराजे बासंती छटा के मध्य, पीतांबर दर्शन देख...