आगरालीक्स… आगरा में दो साल बाद सजने जा रही जनकपुरी के स्थल का हुआ चयन, इस बार हर साल से भव्य होगा जनकपुरी आयोजन। जानें किस क्षेत्र में सज रही जनकपुरी, आज श्री रामलीला कमेटी द्वारा की जाएगी जनकपुरी स्थल की घोषणा।
आगरा में हर साल राम बारात और जनकपुरी का आयोजन किया जाता है। इसके लिए शहर के अलग अलग क्षेत्रों में हर साल जनकपुरी सजती है। लेकिन 2020 और 2021 में कोरोना के चलते जनकपुरी आयोजन नहीं हुआ। इस बार 21 सितंबर को राम बारात निकलेगी और 21 से 23 सितंबर तक जनकपुरी का आयोजन किया जाएगा।

दयालबाग में सजेगी जनकपुरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में इस बार दयालबाग में जनकपुरी सजेगी, श्री रामलीला कमेटी द्वारा इसकी घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही दयालबाग में जनकपुरी के लिए विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। इससे पहले एक बार और दयालबाग में जनकपुरी आयोजन हो चुका है। 2019 में निर्भय नगर और उससे पहले विजय नगर कॉलोनी में जनकपुरी महोत्सव हुआ था।
हर साल मंच की भी रहती है अलग थीम
आगरा में रामलीला का प्राचीन इतिहास है इसी तरह से सालों से जनकपुरी का आयोजन किया जा रहा है। हर बार जनकपुरी के लिए सजने वाले मंच की थीम अलग होती है। इस बार भी अलग थीम पर दयालबाग में सजने जा रही जनकपुरी में मंच होगा।