आगरालीक्स…. आगरा में ज्वैलर की दुकान से ज्वैलरी से भरा बैग लेकर भागते चोर को पकड़ने के लिए 100 मीटर तक सर्राफ घसीटता गया लेकिन बैग नहीं छोड़ा, चोर को पकड़ा, सीसीटीवी।
आगरा के पिनाहट के आंबेडकर चौराहे बाजार में सर्राफ नितिन गुप्ता की ज्वैलरी की दुकान है, वे सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने काउंटर पर बैग रख दिया और दुकान में सफाई करने लगे, इसी दौरान एक चोर अंदर आ गया और बैग लेकर भागने लगा। चोर को बैग लेकर भागता देख सर्राफ ने दौड़ लगा दी, वे उसके पीछे भागने लगे। ( Jeweller caught thieve running with bag full of jewellery in Agra)
बाइक पर बैठा चोर, नहीं छोड़ा बैग
चोर के दो और साथी पहले से ही बाइक स्टार्ट कर खड़े हुए थे। चोर बाइक पर बैठ गया, उसके साथी चोरों ने बाइक दौड़ा दी लेकिन सर्राफ नितिन गुप्ता ने चोर और बैग को नहीं छोड़ा, बाइक के साथ 100 मीटर तक घसीटता हुआ गया। स्थानीय लोगों ने भी घेराबंदी की, चोर बाइक से गिर गया।
पीट कर चोर को पुलिस को सौंपा
चोर के गिरते ही लोगों ने उसे दबोच लिया, जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। चोर की उम्र 14 साल है और मध्य प्रदेश का रहने वाला है उसके अन्य दोनों साथियों की पुलिस तलाश का रही है।