आगरालीक्स ….आगरा में मकानों में दुकान और काम्प्लेक्स बनाने पर तीन और निर्माण सील, आवास विकास परिषद से आवंटन हो सकता है निरस्त।
आवास विकास परिषद की आगरा में आवास विकास कॉलोनी, कमला नगर कॉलोनी और ट्रांस यमुना कॉलोनी हैं। यहां आवास विकास परिषद से जिन मकानों का आवंटन किया गया वहां दुकानें और काम्प्लेस बना दिए गए हैं। ऐसे में आगरा आए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के आयुक्त अजय नारयन सिंह ने कहा कि जिस संपत्ति को जिस भूउपयोग के लिए आवंटित किया गया है। उसके विपरीत निर्माण करने पर आवंटन निरस्त कर दिया जाता है इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रांस यमुना कॉलोनी में तीन निर्माण सील
आवास विकास परिषद की टीम ने लगातार चौथे दिन ट्रांस यमुना कालोनी में अवैध निर्माण को सील किया। टीम ने फेज टू डी ब्लॉक में सात, आटर, 17 और 18 भूखंड संख्या को मिलकार किए जा रहे अवैध निर्माण किया जा रहा था, नोटिस चस्पा किया गया है। ई ब्लॉक के भूखंड संख्या 15 में सरला देवी, 76 में प्रिया यादव और जी ब्लाूक के भूखंड संख्या सात में महेश चद्र शर्मा के मकान को सील कर दिया।