आगरालीक्स आगरा में पत्नी की सहेली ने सराफा कारोबारी से की 6.75 करोड़ की ठगी, मुकदमा दर्ज। (Agra News: Jeweller lodge FIR against wife friend & family members#Agra)
आगरा की मधुबन सोसाइटी के रहने वाले सराफा कारोबारी गौरव पोददार अपनी पत्नी संगीता के साथ मोती कटरा क्षेत्र में शिव शक्ति ट्रेडर्स नाम से सोने चांदी की दुकान संचालित करते हैं। आरोप है कि संगीता की सहेली सिकंदरा की रहने वाली है सहेली और उसके परिजनों ने उधार पर ज्वैलरी लेकर मुनाफा कमाकर देने का भरोसा दिलाया। 17 अक्टूबर 2025 को सहेली की किनारी बाजार स्थित को सोने चांदी की ज्वैलरी भेज दी।
11 करोड़ रुपये का माल भेजा
गौरव पोददार का आरोप है कि 11 करोड़ 58 लाख रुपये का माल लेकर 4.83 करोड़ का भुगतान कर दिया। 6 करोड़ 75 लाख रुपये बकाया रह गए। भुगतान मांगने पर टालमटोल करते रहे।इसके बाद एक प्लाट की संपत्ति का मूल बैनामा और एग्रीमेंट देकर 6.75 करोड़ रुपये के भुगतान का आश्वासन दिया। लेकिन बाद में एग्रीमेंट फर्जी निकला, 31 अक्टूबर को बकाया रकम लेने पहुंचे तो पूरे परिवार ने मारपीट की। इस मामले में पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।