आगरालीक्स …आगरा में कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए कारोबारी स्वेच्छा से बाजार बंद कर रहे हैं, सर्राफा बाजार दो दिन बंद रहेगा।
आगरा में कोरोना बेकाबू है, केस बढने केस साथ मौतें हो रही हैं। कोरोना की चेन को लाकडाउन और बंदी से रोका जा सकता है। 35 घंटे की बंदी के बाद अब कारोबारी स्वेच्छा से बाजार बंद करने की तैयारी में जुट गए हैं।
आज और कल बंद रहेगा ज्वैलरी मार्केट
आगरा ज्वैलर्स एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि कारोबारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए स्वेच्छा से बाजार दो दिन बंद रखेंगे। सोमवार और मंगलवार को ज्वैलरी मार्केट नहीं खुलेगा।
बाजार बंद करने की प्लानिंग में जुटे कारोबारी
इसके साथ ही शहर के अलग अलग क्षेत्रों के कारोबारी और संगठन भी स्वेच्छा से कुछ दिन के लिए बाजार बंद करने की प्लानिंग में जुटे हुए हैं। बाजारों में भीड अधिक रहती है, इससे संक्रमण का खतरा अधिक है। कुछ कारोबारियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी हैं।