आगरालीक्स… आगरा में कोरोना मरीजों के लिए रेमडेसिवीर इंजेक्शन और प्लाज्मा की मारामारी के बीच डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा है कि कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं। इसे लेकर पैनिक न हों।
रेमडेसिवीर से जान बचने की उम्मीद बहुत अधिक नहीं
डीएम प्रभु एन सिंह ने स्पष्ट किया है कि स्टडी और अभी तक कोरोना का इलाज कर रहे विशेषज्ञों का मानना है कि लोग रेमडेसिवीर को जिस उम्मीद से देख रहे हैं, ऐसा नहीं है, रेमडेसिवीर से जान बच जाएगी, यह उम्मीद बहुत कम है, इसलिए रेमडेसिवीर इंजेक्शन के लिए मारामारी न करें।
प्लाज्मा थैरेपी के सपोर्ट में बहुत कम डाटा
इसी तरह से कोरोना संक्रमित मरीजों को प्लाज्मा दिया जा रहा है, यह प्लाज्मा कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों से लेकर कोरोना संक्रमित मरीज को दिया जाता है। मगर, प्लाज्मा थैरेपी के कैसे रिजल्ट हैं, इस बारे में अभी बहुत डाटा नहीं हैं, जो डाटा हैं वे प्लाज्मा थैरेपी को ज्यादा सपोर्ट नहीं करते हैं।
विशेषज्ञों का कहना, आक्सीजन है अहम, स्टेरायड का रिजल्ट
कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों का इलाज कर रहे विशेषज्ञों का कहना है कि मरीज की जान बचाने के लिए आक्सीजन ही हथियार है, कुछ स्टेरायड दिए जाते हैं, ये सपोर्ट कर रहे हैं।