आगरालीक्स…आगरा में दिनदहाड़े फ्लैट में घुसे चोर. ताला तोड़कर लाखों के जेवर किए चोरी. पुलिस मामले की जांच में जुटी
आगरा में दिनदहाड़े अपार्टमेंट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. ताजगंज क्षेत्र स्थित अपार्टमेंट के एक फ्लैट में चोर घुस गए और यहां से ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये कैश और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई हे.
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार पीड़ित ने बताया कि वह टीडीआई सिटी फतेहाबाद रोड के पास स्थित फ्लैट में रहती हैं. 20 सितंबर को दिन में करीब 12 बजे वह फ्लैट में ताला लगाकर बाहर गई थीं. जब वापस लौटी तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था. चोर घर में रखी करीब चार लाख रुपये कैश, सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं.