आगरालीक्स…(वीडियो देखें) आगरा के ताज महोत्सव में आए कच्चा बादाम फेम भुबन बादायकर. शिल्पग्राम के मंच पर गाया कच्चा बादाम तो झूम उठे लोग….
आजकल सोशल मीडिया से लेकर देश विदेश के सेलिब्रिटीज जमकर ‘कच्चा बादाम’ गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. हर कोई रील्स बनाने में लगा हुआ है. इस गाने को गाकर सेसेंशन बने भुबन बड्याकर गुरुवार को आगरा पहुंचे. वे यहां पर चल रहे ताज महोत्सव में परफार्म करते हुए नजर आए.
कच्चा बादाम पर झूमे आगरावासी
भुबन बड्याकर ने जैसे ही कच्चा बादाम गाना गाया तो उनको देखने और उनको सुनने के लिए आगरावायिों की भीड़ लग गई. हर कोई कच्चा बादाम गाने पर झूमता हुआ नजर आया.