Monday , 27 July 2026
Home आगरा Agra News: ‘Kailash’, a grand event dedicated to Lord Shiva, to be held in Agra for the first time…#agranews
आगरा

Agra News: ‘Kailash’, a grand event dedicated to Lord Shiva, to be held in Agra for the first time…#agranews

66

आगरालीक्स…शिव की नगरी आगरा में पहली बार होगा भगवान शिव पर महाआयोजन ‘कैलाश’. 9 अगस्त को महाआरती, द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन और गजेंद्र प्रताप सिंह के शिव भजनों से गुंजायमान होगा सूरसदन.

भगवान भोलेनाथ की भक्ति और भारतीय संस्कृति के अद्भुत संगम का साक्षी बनने जा रहा आगरा शहर 9 अगस्त को एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन का गवाह बनेगा। सावन मास के पावन अवसर पर लॉयंस क्लब कॉनराय, लॉयंस क्लब प्रयास एवं ऐरिश एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार "कैलाश" नामक भव्य सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन रविवार को श्री मनःकामेश्वर मंदिर, रावतपाड़ा में सम्पन्न हुआ। विमोचन समारोह का शुभारंभ करते हुए श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर के श्रीमहंत योगेश पुरी महाराज ने कहा कि बाबा श्री मनःकामेश्वर की नगरी में पहली बार सावन मास के दौरान ऐसा दिव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें अध्यात्म, संस्कृति और शिव भक्ति का अद्भुत समागम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भगवान शिव केवल आराध्य नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है और नई पीढ़ी अपनी सनातन संस्कृति से जुड़ती है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बाबा भोलेनाथ की सुप्रसिद्ध महाआरती, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित लेजर शो के माध्यम से द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दिव्य दर्शन, डमरू और शंखनाद की गूंज के बीच वैदिक परंपरा के अनुसार रुद्रपाठ एवं शिव महिमा का अलौकिक वातावरण श्रद्धालुओं को भगवान शिव के कैलाश धाम का आध्यात्मिक अनुभव कराएगा। कार्यक्रम संयोजक पुनीत अग्रवाल ने बताया कि 9 अगस्त (रविवार) सायं 5 बजे सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाली यह भव्य संध्या भगवान शिव की भक्ति को समर्पित रहेगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उज्जैन के सुप्रसिद्ध शिव भजन गायक गजेंद्र प्रताप सिंह की भावपूर्ण एवं ओजस्वी प्रस्तुति होगी। उनके द्वारा प्रस्तुत शिव भजन, स्तुति एवं संगीतमय आराधना श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में सराबोर कर देगी। उन्होंने बताया कि गजेंद्र प्रताप सिंह अपनी विशिष्ट गायन शैली और शिवमय प्रस्तुतियों के कारण देशभर में लाखों श्रद्धालुओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं तथा उनकी प्रस्तुति इस आयोजन को अविस्मरणीय बना देगी।

उन्होंने कहा कि "कैलाश" केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति श्रद्धा, आस्था और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत उत्सव होगा। कार्यक्रम में पारंपरिक स्वागत, भव्य मंच सज्जा, लेजर शो तथा शिव भक्ति से ओतप्रोत वातावरण श्रद्धालुओं को कैलाश पर्वत की अलौकिक अनुभूति कराएगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति, शिव भक्ति एवं आध्यात्मिक मूल्यों का व्यापक प्रसार करना है। इस अवसर पर राधा रमण टिंबर, अंकित मांगलिक, सारंग अग्रवाल, आशीष गर्ग, अंशुल गर्ग, अनुज खंडेलवाल, निशेष अग्रवाल, मनोज जैन, संजय अग्रवाल, इशिता अग्रवाल, मिताली गर्ग, संजय गर्ग, निखिल अग्रवाल, पूनम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Jaya Kishori Ji narrated the enchanting childhood pastimes of Shri Krishna…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजदेवम में चल रही कथा में जया किशोरी जी ने...

आगरा

Agra News: 80 dialyzers and other medical equipment provided to Help Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डायलिसिस सेवा के जरूरतमंद मरीजों के लिए हेल्प आगरा को...

आगरा

Agra Health News: Awareness raised about head and neck cancer at Agra’s Park KPIMS…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के पार्क केपीआईएमएस में सिर और गर्दन के कैंसर को लेकर...

आगरा

Agra News: Devotees danced to Khatu Shyam bhajans in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु. अखंड ज्योति संग...

error: Content is protected !!