Friday , 14 March 2025
Home आगरा Agra News: Kailash Temple illuminated with the light of 21 thousand lamps on Dev Diwali in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Kailash Temple illuminated with the light of 21 thousand lamps on Dev Diwali in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में देव दीपावली पर 21 हजार दीपकों की रोशनी से जगमगाया कैलाश मंदिर.डीएम और पुलिस कमिश्नर भी पहुंचे दर्शन करने

प्राचीन श्री कैलाश मंदिर आगरा में आज देव दीपावली का पर्व श्री कैलाश मंदिर आगरा पर 21000 दीपक प्रज्वलित कर मनाया गया। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बीबी रानी मौर्य जिलाधिकारी श्री भानु चंद्र गोस्वामी एवं अन्य विशिष्ट जिन्होंने यमुना घाट पर आरती कर दीपदान का शुभारंभ कराया। दीपदान के महत्व को बताते हुए कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी जी महाराज को कार्यक्रम के संयोजन के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं जिलाधिकारी गोस्वामी जी ने कार्यक्रम की बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।

यमुना आरती से पूर्व जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी एवम पुलिस कमिश्नर डा प्रतिंदर पाल सिंह ने कैलाश महाराज का अभिषेक किया। इस अवसर पर नगर प्रमुख हेमलता दिवाकर,बबिता चौहान,प्रदीप भाटी,आलौकिक उपाध्याय,बंटी ग्रोवर क्षेत्रीय महामंत्री अल्पसंखयक मोर्चा शंभू नाथ चौबे , बांके लाल माहेश्वरी संस्कार भारती,निर्मला दीक्षित महिला आयोग सदस्य,शिवेंद्र ,श्री राम धाकड़ पार्षद,गौरव शर्मा पार्षद,उपमा गुप्ता,दिलीप वर्मा,कुलदीप ठाकुर,सुभाष ढल,मठ महंत सुभाष गिरी, गोपी गुरु लंगड़े की चौकी,राजेश खुराना,अशोक कुलश्रेष्ठ,अभिषेक गोस्वामी, शुभम गोस्वामी,गुरनाम सिंह,गौरव वार्ष्णेय,रबी दुबे ममता पचौरी,राहुल सागर,संजीव चौबे,बबिता पाठक,सोनी त्रिपाठी,अभिषेक कपूर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

आगरा

Holi of flowers was played at Prashant Health Point in Agra…

आगरालीक्स…आगरा के प्रशांत हेल्थ प्वाइंट पर खेली गई फूलों की होली… आगरा...

आगरा

Holi 2025: The auspicious time for Holika Dahan is 11:29 pm. Holika Dahan will take place at more than three thousand places in Agra

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 29 मिनट से. आगरा...

आगरा

Agra Weather: Dark clouds covered the sky, drizzle also started… Yellow weather alert from today till 16 March…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. काले घने बादल छाए, बूंदाबांदी भी होने लगी...

error: Content is protected !!