Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Kalash Yatra taken out with great fanfare with bands in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Kalash Yatra taken out with great fanfare with bands in Agra…#agranews

201

आगरालीक्स…आगरा में बैंड बाजों संग धूमधाम से निकाली कलश यात्रा. ब्रज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 7 के पार्क में आज से होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

ढोल नगाड़ों संग निकली कलश यात्रा में 151 कलशों संग श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया। बृज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा आवास विकास कालोनी सेक्टर सात में 15 से 21 सितम्बर तक पित्र पक्ष के पावन पर्व पर आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा के तहत कलश यात्रा के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को कथा के लिए आमंत्रित किया। पीताम्बर वस्त्र पहने और शुभ कलश संग पवित्र अशोक पत्रों के संग नाचते गाते भक्तों संग कथा स्थल पर पहुंची कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कथा वाचक श्रद्धेय एक ब्रह्म राकेश जी होंगे।

कलश यात्रा का शुभारम्भ अरुण पाराशर व विनय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। कथा स्थल से प्रारम्भ हुई कलश यात्रा ने सेक्टर 6 व 7 के क्षेत्रों में भ्रमण किया। राजा परिक्षित व उनकी पत्नी के रूप में रविन्द्र सिंह व कमलेश भी शामिल हुए। ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश कंसल ने बताया कि सेक्टर 7 के पार्क (टाइल्स वाले पार्क) में 15 से 21 सितम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 1.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश चंद गोयल, मंजु गोयल, महामंत्री सुरेश कंसल, मीडिया प्रभारी सुमित जिन्दल, नेत्रपाल यादव, अनिल सिंह, विनय सिंह, सुमित राणा, बॉबी अग्रवाल, विकास बिंदल, गौरव तिवारी, प्रदीप गुप्ता, नानक चंद, महेन्द्र सिंह, कुलदीप तिवारी, नाथी लाल, नरेश शर्मा, विष्णु दयाल आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Markets in Agra are buzzing with activity as people shop for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स ...आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजारों में छाई रौनक. संडे...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

error: Content is protected !!