आगरालीक्स …Agra News: आगरा दिल्ली हाईवे पर कामायनी कट खोला जाएगा, गुरु द्वारा गुरु का ताल कट बंद नहीं होगा, इसे 100 मीटर की दूरी पर शिफ्ट किया जाएगा। ( Agra News: Kamayani Cut may open after Metro track Complete#Agra )
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी से सिकंदरा के बीच ट्रैक बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए गुरु द्वारा गुरु का ताल मेट्रो स्टेशन पत्थर घोड़ा के सामने बनेगा। यहीं गुरु द्वार गुरु का ताल कट है। मेट्रो स्टेशन बनाने के लिए गुरु द्वारा गुरु का ताल कट को
शिफ्ट किया जाएगा। गुरु द्वारा गुरु का ताल कट दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय की तरफ 100 से 200 मीटर की दूरी पर बनेगा।
छह साल बाद खुलेगा कामायनी कट
आगरा दिल्ली हाईवे पर कामायनी कट 2020 में बंद कर दिया गया था इसके बाद से भावन एस्टेट सहित अन्य कॉलोनी के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस कट को खोलने की लंबे समय से मांग चल रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की संयुक्त टीम सर्वे भी कर चुकी है। मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय का मीडिया से कहना है कि मेट्रो ट्रैक का काम पूरा होने के बाद कामायनी कट को खोला जाएगा।