आगरालीक्स ….आगरा के कमला नगर का एक व्यापारी परेशान है, उसके पास वाटसएप मैसेज आ रहे हैं। व्यापारी की शादी से पहले के कुछ राज खोलने की धमकी दी जा रही है, इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद ली गई है।

कमला नगर के रहने वाले व्यापारी के पास पिछले कुछ दिनों से वाटस एप पर मैसेज आ रहे हैं। उन्होंने जिस नंबर से मैसेज आ रहे थे उस पर फोन किया तो फोन नहीं लगा। इसके बाद कई और मैसेज आ गए। वाटस एप मैसेज में लिखा है कि शादी से पहले की जानकारी के राज खोल दिए जाएंगे, इससे व्यापारी परेशान है। उसे आशंका है कि ब्लैकमेल करने के लिए उसे व्हाटस मैसेज भेजे जा रहे हैं।
साइबर सेल कर रही जांच
इस मामले में व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस नंबर से मैसेज आ रहे हैं वह विदेश का नंबर है, ऐसे नंबरों पर कॉल नहीं होती है। इस मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है।