Agra News : 56 year old woman died at Agra Cantt Railway Station #agranews
आगरालीक्स ….आगरा कैंट स्टेशन पर आगरा नई दिल्ली इंटरसिटी से उतरते समय महिला गिरी, मौत। झांसी पैसेंजर की जगह नई दिल्ली इंटरसिटी में बैठ गई थी महिला यात्री।

जीआरपी के अनुसार ग्वालियर के बिरला नगर की रहने वाली 56 साल की मुन्नी देवी आगरा के गोबर चौकी के रहने वाले प्रताप सिंह के बेटे की शादी में सात दिन पहले आगरा आ गई थी। ग्वालियर में उनके परिवार में गमी हो गई, इसलिए मुन्नी देवी शुक्रवार सुबह ग्वालियर जाने के लिए निकली। वे आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। प्लेटफार्म नंबर चार पर वह झांसी पैसेंजर का इंतजार कर रहीं थी। थाना जीआरपी कैंट के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी का मीडिया से कहना है कि मुन्नी देवी को उनका भतीजा दीपू आगरा कैंट स्टेशन पर छोड़ने आया था, उसने झांसी पैसेंजर की टिकट दिलवा दी, ट्रेन सुबह सवा छह बजे आनी थी, ट्रेन आने में एक घंटा था इसलिए मुन्नी देवी ने दीपू को घर भेज दिया। यात्रियों से पूछताछ में पता चला कि मुन्नी देवी को झांसी पैसेंजर में बैठना था लेकिन वे आगरा नई दिल्ली इंटरसिटी में बैठ गईं। उन्हें जब पता चला कि गलत ट्रेन में बैठ गईं हैं तो उतरने लगी, उसी दौरान ट्रेन चलने लगी। ट्रेन से उतरने पर वह ट्रैक पर गिर गईं और चपेट में आने से मौत हो गई।