आगरालीक्स…आगरा में इस बार यहां सजेगी जनकपुरी…इस क्षेत्र में बारात लेकर आएंगे प्रभु श्रीराम…जानिए रामबारात और जनकपुरी आयोजन की तारीखें
आगरा में रामलीला 2025 की शुरूआत छह सितंबर को गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ होगी। 17 सितंबर को रामबारात निकलेगी और तीन दिवसीय जनकपुरी आयोजन होगा। रामलीला का समापन 25 सितंबर को होगा।जनकपुरी आयोजन स्थल की आज होगी घोषणा
जनकपुरी आयोजन स्थल की घोषणा आज कर दी गई है। आगरा के कमला नगर को इस बार जनकपुरी आयेाजन की जिम्मेदारी दी गई है। भगवान श्रीराम बारात लेकर कमला नगर में आएंगे और जानकी के साथ उनका विवाह होगा।
6 सितंबर रामलीला का शुभारंभ गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ
8 सितंबर श्री मनकामेश्वर महाराज की मुकेट सवारी
9 सितंबर गणेश जी की सवारी
10 सितंबर रावण की दुहाई
11 सितंबर नारद मोहिनी लीला
12 सितंबर राम जन्म
17 सितंबर रामबारात का आयोजन
17 से 19 सितंबर जनकपुरी आयोजन
25 सितंबर रामलीला समापन