आगरालीक्स…आगरा में आईपीएल की तरह सीए क्रिकेट प्रीयिमर लीग 13 जून से. ऑक्शन के जरिए चुने गए 125 खिलाड़ी. जानिए पूरी जानकारी
द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर अकाउंट्स ऑफ़ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से 77 वें सीए स्थापना दिवस के अन्तर्गत होने जा रहे सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों का ऑक्शन संजय प्लेस स्थित होटल पीएल प्लेस में किया गया। शुभारंभ बीएन ग्रुप के संस्थापक अजय अग्रवाल, आगरा कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल, उपाध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना, सचिव सीए अंकित मित्तल, कोषाध्यक्ष सीए करन पंजवानी और सिकासा अध्यक्ष सीए आयुष गोयल ने हैमर बजा कर किया। शाखा अध्यक्ष गौरव सिंघल ने बताया कि तीन दिवसीय सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के लिए नौ टीमों के 125 खिलाड़ियों का टीम के मालिको ने आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन किया गया। कुबेरपुर एत्मादपुर स्थित कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम पर 13 से 15 जून तक लीग का आयोजन किया जाएगा ।संचालन सीए सचिन बुबना, सीए आलोक अग्रवाल और विजय सिंह ने किया । इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मुकेश गोयल, विजय भार्गव, नीतीश गुप्ता, रोहित दुआ, दीपक खण्डेलवाल, विवेक अग्रवाल, संदीप कपूर, विष्णु बाबू अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।