आगरालीक्स…ताज के दीदार के बाद ‘ताजनुमा’ पहुँचे करण अदाणी, परिवार संग लिया शाही मुगलई व्यंजनों का आनंद…
देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी के पुत्र करण अदाणी अपने परिवार के साथ आगरा प्रवास के दौरान फतेहाबाद रोड स्थित जोबाज ग्रुप के प्रसिद्ध प्योर वेज फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट ‘ताजनुमा’ पहुँचे। उनके साथ उनकी पत्नी परिधि अदाणी, सास वंदना श्रॉफ, ससुर एवं देश के जाने-माने कॉरपोरेट अधिवक्ता सिरिल श्रॉफ, साले ऋषभ श्रॉफ तथा परिवार के बच्चे भी मौजूद रहे। आगरा भ्रमण के दौरान अदाणी एवं श्रॉफ परिवार ने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया और उसकी खूबसूरती व ऐतिहासिक विरासत का आनंद लिया। इसके पश्चात परिवार फतेहाबाद रोड स्थित ‘ताजनुमा’ पहुँचा, जहाँ जोबाज ग्रुप के डायरेक्टर CA सक्षम अग्रवाल एवं उनकी पत्नी ट्विंकल अग्रवाल ने अदाणी परिवार का गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया।
प्योर वेजिटेरियन मुगलई फाइन डाइनिंग के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके ताजनुमा में परिवार ने विभिन्न खास व्यंजनों का स्वाद लिया। रेस्टोरेंट के विशिष्ट आतिथ्य, आकर्षक वातावरण और स्वादिष्ट व्यंजनों ने उनके आगरा प्रवास को और भी यादगार बनाया। करण अदाणी एवं उनके परिवार जैसे प्रतिष्ठित अतिथियों का ताजनुमा पहुँचना रेस्टोरेंट के लिए भी एक विशेष अवसर रहा। इस दौरान सीए सक्षम अग्रवाल एवं ट्विंकल अग्रवाल ने परिवार से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें ताजनुमा की विशिष्ट शैली एवं आतिथ्य से रूबरू कराया। अदाणी परिवार की यह आगरा यात्रा ताजमहल की खूबसूरती, शहर की मेहमाननवाजी और ताजनुमा के शाही शाकाहारी स्वाद के साथ एक यादगार अनुभव बन गई।