Monday , 5 October 2026
Home यूपी न्यूज Shocking: Millionaire pharmaceutical businessman in Kanpur murdered at the behest of his daughter-in-law…#upnews
यूपी न्यूज

Shocking: Millionaire pharmaceutical businessman in Kanpur murdered at the behest of his daughter-in-law…#upnews

312

यूपीलीक्स…शॉकिंग मर्डर केस, कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या उसकी इकलौती बहू ने कराई. देर रात तक पार्टी करने वाली बहू पर ससुर ने लगा रखा था प्रतिबंध…6 लाख रुपये में नौकर को किया राजी..

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या का पुलिस ने ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. पुलिस ने हत्या के आरोपी नौकर को मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया और उसने पूछताछ में वो बात बताई जिसने इस पूरे केस को ही पलटकर रख दिया. कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या उनकी ही 36 साल की इकलौती बहू शालू ने कराई थी. जांच में पता चला है कि घटना की साजिश लगभग 15-20 दिन पूर्व रची गई थी और बहू ने ही अभियुक्तों को घर व सोसाइटी में प्रवेश कराने में मदद की थी.

शनिवार रात को फ्लैट में की थी कारोबारी की हत्या
कानपुर के रहने वाले करोड़पति दवा कारोबारी विनीत
मिनोचा की उनके फ्लैट में शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे हत्या कर दी गई थी. वारदात के समय वह अकेले थे और बेटा व बहू पार्टी में गए थे. रविवार तड़के तीन बजे जब वह वापस लौटे तो कारोबारी विनीत की खून से लथपथ लाश उनके बेडरूम में मिली थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. पुलिस ने बिल्डिंग के सिक्योरिटी इंचार्ज मदन से बात की तो उसने बताया कि शालू और सुब्रत रात में बाहर गए थे और उनके जाने से पहले विशाल गौतम अपने साथी राजकिशोर के साथ पहुंचा था. उसने फ्लैट नंबर सी 104 पर जाने की अनुमति मांगी थी. जब उसने मना किया तो उन्होंने शालू मैडम से बात कराई. शालू ने फोन पर कहा कि इन्हें अंदर आने दो , ये लोग दवाएं लेकर आए हैं. इसके थोड़ी देर बाद ही कारोबारी का बेटा सुब्रत और बहू शालू अपने बेटे को लेकर चली गई और फ्लैट में विनीत मनोचा अकेले थे.

सीसीटीवी में नजर आए हत्यारोपी, एनकाउंटर में अरेस्ट
पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए तो एक नौकर विशाल और उसका साथी राज किशोर अपार्टमेंट में दाखित होते और फ्लैट से बाहर निकलते नजर आए. जांच में पता चला कि विशाल गौतम मृतक की दुकान पर लगभग 12-13 वर्षों से काम कर चुका था, जिसके कारण उसका परिवार से पूर्व से परिचय था और वह घरेलू कार्यों के लिए भी घर आता-जाता था. रविवार देर रात एनकाउंटर में पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को अरेस्ट कर लिया.

​बहू ने सुपारी देकर कराई हत्या
पुलिस ने जब पूछताछ की तो हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ. एक अभियुक्त विशाल ने पूछताछ में बताया कि उसने बहू शालू के कहने पर हत्या की और उनहोंने पैसे देने के लिए कहा था. नौकर के इस बयान के बाद हत्याकांड में नया मोड़ आ गया और पुलिस ने रातों रात शालू को पकड़कर थाने ले आई. पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल किया. पुलिस का कहना है कि
जवाब में उसने कहा- ‘बहू शालू के कहने पर हत्या की। उन्होंने पैसे देने के लिए कहा था।’ नौकर के इस बयान के बाद हत्याकांड में नया मोड़ आ गया। पुलिस रातों रात शालू को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। दवा कारोबारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान मृतक की बहू की भूमिका सामने आई है. पूछताछ में लगभग 6 लाख रुपये देकर हत्या कराने की बात सामने आई है. प्रारंभिक जांच में घर में लगे कैमरों के कारण व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित होने को घटना के पीछे एक कारण बताया गया है. प्रकरण के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

बंदिशें रखता था ससुर, इसलिए करवाई हत्या
पूछताछ में बहू शालू ने बताया कि करोड़पति परिवार की बहू होने के बाद भी ससुर विनीत उसके व उसके पति के खर्च पर पूरा नियंत्रण रखते थे. छोटे छोटे खर्चों के लिए भी ससुर से पैसे मांगने पड़ते थे. पाई पाई के लिए गिडगिडाना पड़ता था. इसलिए नौकर से मर्डर करवा दिया. पुलिस ने शालू की कॉल् डिटेल भी निकलवाई. इसमें हत्या की रात शालू और विशाल के बीच 14 बार बात हुई. शुरुआत जांच में कारोबारी के बेटे सुब्रत का हत्याकांड में कोई रोल नहीं मिला है. हालांकि पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Agra News: Dr. Alok Mittal elected unopposed as Chairman of IMA AMS in the IMA UP State elections…#agranews

आगरालीक्स…आईएमए यूपी स्टेट इलेक्शन में आगरा का जलवा. डॉ. आलोक मित्तल निर्विरोध...

यूपी न्यूज

Aradhana Mishra ‘Mona’ becomes Congress President in UP

यूपीलीक्स…यूपी में चुनाव से पहले कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं आराधना मिश्रा ‘मोना’....

यूपी न्यूज

UP News: The court convicted Blue Drum Case Muskan and her lover of the murder of her husband, Saurabh

आगरालीक्स….नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी को कोर्ट ने ठहराया हत्या का...

यूपी न्यूज

CM Yogi unveiled the poster and invitation card for the Pandit Deendayal Upadhyaya Birth Anniversary Fair

आगरालीक्स…फरह के दीनदयाल धाम में 7 अक्टूबर से होने जा रहे पं...

error: Content is protected !!