आगरालीक्स…Agra News: आगरा में करणी सेना के युवा अध्यक्ष ओकेंद्र राणा का क्रेज बढ़ रहा है, ओकेंद्र राणा 5 दिन में तीन बार आगरा आया, ( Agra News: Karani Sena Yuva President Okendra Rana visit Agra three times in 5 Days#Agra )
फेसबुक पर वीडियो अपलोड होने के बाद पुलिस को ओकेंद्र राणा के आगरा आने का पता चलता है। आगरा पुलिस ने 26 मार्च को सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के संजय प्लेस स्थित आवास में पर हमला बोलने पर ओकेंद्र राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी है।आगरा में 14 मई को ओकेंद्र राणा ताजगंज के नौफरी गांव में आया था, पुलिस ने उसे कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया, नौफरी गांव में महारणा प्रताप के बोर्ड का अनावरण किया, इसके बाद पुलिस ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं को अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद 18 मई को ओकेंद्र राणा एक शादी समारोह में शामिल होने केि लए आगरा आया, अब 19 मई का जटपुरा गांव में ओकेंद्र राणा ने अपनी फेसुबक पर वीडियो डाला है इसमें वह महाराणा प्रताप के बोर्ड का अनावरण करते हुए दिखाई दे रहा है।