आगरालीक्स…आगरा में आलू फार्म को देखने आएगा इंटरनेशनल डेलीगेशन. इंटरनेशन ब्रांच भी होगी यहां स्थापित…
अन्तर्राष्ट्रीय आलू केन्द्र (सीआईपी) के 22 सदस्यीय बोर्ड सदस्यों द्वारा 21 मई को जनपद आगरा में ताजमहल एवं आलू फार्म सींगना का भ्रमण किया जायेगा। निरीक्षण, भ्रमण के बाद बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है. उपनिदेशक उद्यान डॉ. धर्मपाल ने बताया कि आगरा में ताजमहल एवं आलू फार्म सींगना के उक्त एक दिवसीय भ्रमण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय आलू केन्द्र (सीआईपी) के बोर्ड सदस्यों के साथ रमन अबराल, सीनियर एडवाईजर साउथ एशिया (सीआईपी) तथा बीएल मीणा, अपर मुख्य सचिव, उद्यान, रेशम एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश भी मौजूद रहेंगे।सींगना प्रक्षेत्र, आगरा अंतर्राष्ट्रीय आलू केन्द्र, पेरू बोर्ड के सदस्यों द्वारा सींगना केंद्र के निरीक्षण उपरांत संबंधित विभागों के साथ बैठक भी प्रस्तावित की गई है। जनपद में जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय आलू केन्द्र, पेरू की शाखा स्थापित होगी जिसमें नवीन तकनीकी से आलू बीज उत्पादन, आलू कृषि उपज में वैज्ञानिक तकनीकी के प्रयोग से गुणवत्ता में सुधार,कृषकों को प्रशिक्षण,निर्यात आदि सुविधा मिलेगी।