आगरालीक्स…. आगरा में यूपी बोर्ड की कॉपी चेक कर रहे शिक्षक भी हैरान, जीव विज्ञान की कॉपी में कथा श्री राम व हनुमान की लिखी हुई थी।

आगरा के पांच केंद्रों पर यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। इंटरमीडिएट के छात्र ने जीव विज्ञान की कॉपी में लिखा है कि राम को तो मैंने देखा नहीं है, फिर भी वह सभी के दिलों में राज करते हैं। मानो तो भगवान, मानों ता इंसान कहते हैं। राम जी ने जो पुल बनवाया, वह पानी पर था, पानी में जो पत्थर है उस पर श्री राम लिखा है। अभी तक यूपी बोर्ड की 50 फीसदी कॉपियों का ही मूल्यांकन हो सका है, 3120 परीक्षकों की डयूटी लगाई गई थी इसमें से 1548 ही मूल्यांकन करने के लिए आ रहे हैं।