Sunday , 8 February 2026
Home आगरा Agra News : kids flock back to the school in Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : kids flock back to the school in Agra

आगरालीक्स…’ठंड जारी—छुट्टियां खत्म’, 15 दिन बाद स्कूल खुले मगर पहले सन्नाटा पसरा रहा, क्लासरूम ठिठुरे तो गुनगुनी धूप बनी पढ़ाई का सहारा

आगरा में कड़ाके की ठंड का असर जनजीवन पर तो है ही शैक्षणिक व्यवस्था पर भी है। अधिकांश स्कूलों में एक जनवरी से छुट्टियां घोषित हुई थीं। करीब 15 दिन बाद आज लगभग सभी स्कूल खुल गए। पहले दिन बच्चों की हाजिरी भी ठंड से ठिठुरी रही। बेहद कम ही संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे। कई प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में क्लासरूम की ठंड से बच्चों को बचाने के लिए धूप में कक्षाएं संचालित हुईं।

16 जनवरी को शहर के अधिकांश प्राइवेट और सरकारी स्कूल तो खुल गए लेकिन रौनक नहीं दिखी। लंबी छुट्टी के बाद और ठंड अधिक होने की वजह से कई बच्चों का स्कूल जाने का मन नहीं था तो कहीं माता—पिता की भी बच्चों को जल्द सुबह उठाने और स्कूल भेजने की हिम्मत नहीं हुई। लिहाजा स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही।

कहीं क्लासरूम सूने रहे तो कहीं गुनगुनी धूप बच्चों की पढ़ाई का सहारा बनी। अभी ठंड का कहर जारी है लेकिन स्कूल खुल गए हैं।

Related Articles

आगरा

Agra News: A huge invitation rally for the Virat Hindu Sammelan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगी साध्वी प्रज्ञा...

आगरा

Agra Local News: Korean games and Drama are also attracting children and teenagers in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भी कोरियन गेम के दीवाने हो रहे बच्चे और टीन...

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra police used AI for the first time to identify a woman who found died on the Yamuna Expressway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पहली बार AI का किया प्रयोग. यमुना एक्सप्रेस पर...

बिगलीक्स

Agra local News: Officials review rising accidents on Yamuna Expressway…#agranws

आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस पर एक्सीडेंट पर एक्सीडेंट. कुछ दिन पहले बस में जलकर...

error: Content is protected !!