आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. शनिवार को तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया. जानिए आने वाले दिनों का मौसम…
आगरा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. दिन में तेज धूप में एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा है. इसके कारण तापमान में भी इजाफा होने लगा है. शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली. दिन के समय तो धूप का प्रभाव इतना तेज था कि छत पर या अन्य रास्तों पर नंगे पैर होने पर पैर जल रहे थे. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

होली से पहले 36 डिग्री सेल्सियस
आगरा में गर्मी अब अपना प्रभाव और तेज दिखाना शुरू करेगी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि होली से पहले आगरा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान भी 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.