आगरालीक्स…आगरा में सिद्धचक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ तीसरे दिन भी जारी रहा…श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हो रहा आयोजन…
शनिवार को श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कर्मयोगी ग्रेटर कमला नगर आगरा में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एव विश्व शांति महायज्ञ के तीसरे दिन का शुभारंभ अभिषेक एव शांतिधारा के साथ किया गया. विधान के तीसरे दिन अभिषेक एव शांतिधारा सोनू जैन,विजय जैन,सुरेश पांड्या, अनिल कलकत्ता के द्वारा की गई. आज मांड़ले पर 32 अर्घ्य धनपति कुबेर इंद्र भुवनेश टोंग्या और शची इंद्राणी रेणुका टोंग्या और सभी इंद्रों द्वारा समर्पित किये गए. मैना सुंदरी बनने का सौभाग्य रुचि जैन को प्राप्त हुआ.

सभी भक्तों ने उल्लास पूर्वक भक्ति की. सभी क्रियाएं विधानाचार्य पंडित आशुतोष जैन शास्त्री एव आशीष जैन शास्त्री द्वारा की गई. इस विधान में संगीत को सजाया शशि पाटनी ने. इस अवसर पर मुख्य संयोजक सुनील जैन मैदावाले, राजकुमार जैन सहसंयोजक,पवन जैन,सुमेर पांड्या,शशि जैन,गिरीश जैन, राजकुमारी जैन,रूपा जैन,सीमा जैन,शैल जैन,ऋतु जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,समकित जैन समस्त लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे.