आगरालीक्स…दिवाली से पहले दिल्ली की आबोहवा हुई बेहद खराब. आगरा की कंडीशन जानेंगे तो इस इलाके को लेकर चौंक जाएंगे
सर्दी का आगाज होने के साथ ही हवा में प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ना शुरू हो गई है. दिवाली से पहले ही देश की राजधानी दिल्ली की आबोहवा बेहद खराब स्थिति में पहुंचना शुरू हो गई है. दिवाली पर यहां किसी भी तरह के पटाखे चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन पटाखे चलें या न चलें इससे पहले ही स्थिति काफी खराब होने लगी है. दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरी कदम उठाने पर जल्द से जल्द विचार किया जा रहा है.
वहीं आगरा की मानें तो आगरा में फिलहाल स्थिति ज्यादा गंभीर तो नहीं है लेकिन फिर भी हवा में प्रदूषण की मात्रा में इजाफा हुआ है. आज शाम छह बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स सबसे ज्यादा संजय प्लेस क्षेत्र में रहा. यहां एक्यूआई 159 रहा जो कि अनहैल्दी रहता है. इसके अलावा शाम छह बजे तक ही इसके अलावा शाहजहां गार्डन के पास एक्यूआई 124, सेक्टर 3 आवास विकास में 116 और शास्त्रीपुरम में 102 एक्यूआई रहा. स्थिति अच्छी केवल मनोहरपुर और रोहता क्षेत्र की रही. यहां का एक्यूआई सौ से नीचे रहा.