Sunday , 8 February 2026
Home आगरा Agra News: Krishna Janmotsav celebrated in Srimad Bhagwat Katha going on in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Krishna Janmotsav celebrated in Srimad Bhagwat Katha going on in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव. नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा परिसर

होटल सिलिब्रेशन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा, पूज्य डॉक्टर संजय कृष्ण “सलिल” जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन की कथा में कहा कि भगवान स्वयं ब्रज में अवतार लेते हैं, पूरा कथा स्थल “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” से गूंज उठा नंद बाबा के यहां छह माह तक जन्मोत्सव मनाया गया नंद बाबा ने खूब दान दिया बृजवासी खूब दान लेकर जा रहे थे, धन की तीन गति होती है दान,भोग,नाश उत्तम गति दान होती है परमात्मा ने धन दिया है तो दान करना चाहिये अगर हम धन को पुण्य के कार्यो मे नही लगायेगा तो लक्ष्मी ज्यादा दिन नहीं रहती है।

बाल कृष्ण को मारने पहुंची पूतना- कंस को भय था कि देवकी की आठवी संतान उसका वध कर देगा, इसी के बचने के लिए उसने भगवान कृष्ण को मारने के लिए पूतना को गोकुल में भेजा, पूतना ने सुंदरी का रूप बनाकर गोकुल में प्रवेश किया कृष्ण को ढूंढते हुए वह नंद भवन में पहुँच गई, माँ यशोदा से बाल कृष्ण को मनुहार करने की आज्ञा लेकर उसने श्रीकृष्ण को गोद में उठाकर स्तनपान कराना शुरू किया,उसने स्तन से पहले से ही विष लगाया था,प्रभु इस छल को भली भाति जानते थे फिर भी उन्होंने स्तनपान जारी रखा।

अविद्या रुपी पूतना अपने स्तनो मे विष लगाकर भगवान को मारने के उद्देश्य से आती है प्रभु कितने दयाल है कि उसे माता की गति प्रदान कर देते हैं। भगवान कृष्ण माखन चोरी करते हैं प्रभु की प्रत्येक लीला में जनकल्याण की भावना समाहित होती है। आगे कथा मे महाराज जी ने गोवर्धन की लीला का बड़ा ही मार्मिक वर्णन किया सभी को झांकी का दर्शन कराया एवं “श्री गोवर्धन महाराज” भजन सुन कर भक्त झूम उठे।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 8th February 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: A huge invitation rally for the Virat Hindu Sammelan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगी साध्वी प्रज्ञा...

आगरा

Agra Local News: Korean games and Drama are also attracting children and teenagers in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भी कोरियन गेम के दीवाने हो रहे बच्चे और टीन...

आगरा

Agra Local News: Mahashivratri festival will be held in Agra from February 14 to 17…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होने जा रहा है महाशिवरात्रि महोत्सव. शिवजी की निकलेगी भव्य...

error: Content is protected !!